|

Top 5 Highest Paid Ipl Player: जाने IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर…

Top 5 Highest Paid Ipl Player: भारत से गंभीर और युवराज सबसे महंगे बिक चुके हैं, इस बार भी प्लेयर पर हो सकती है, पैसों की बारिश।  आईपीएल ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 तारीख को बेंगलुरु में होने जा रहा है, कई खिलाड़ियों का इन नीलामी में मालामल होना तय है। इस बार 590 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जिसमें 355 अनकैप्ड खिलाड़ी और 228 केप्ड खिलाड़ी शामिल होंगे। यह ऑक्शन 2 दिन तक चलेगा।  जिसमें 7 देश के प्लेयर्स ऑक्शन का हिस्सा होंगे, ऐसे में आइए जानते हैं, आईपीएल इतिहास के नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी के बारे में…

Top 5 Highest Paid Ipl Player जाने IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर..
Top 5 Highest Paid Ipl Player जाने IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर..

Top 5 Highest Paid Ipl Player: जाने IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर कौन-कौन है?

5. गौतम गंभीर:

2011 के आईपीएल ऑक्शन में भारत के भूतपूर्व और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14.9 करोड रुपए में खरीदा था। गंभीर उस सीजन में बिकने वाले खिलाड़ियों में सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक थे।

केकेआर के खिलाफ उनके पहले सीजन में उन्होंने 15 आईपीएल मैचों में 119.24 के स्ट्राइक रेट और 34.36 की औसत के साथ कुल 378 रन बनाए थे। इन पारियों में उनके बल्ले से दो अर्धशतक देखने को मिले थे। उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर 2011 के टूर्नामेंट में  प्ले ऑफ़ तक पहुंचने में सफल हुआ था।

उसके बाद गंभीर ने कोलकाता को 2012 और 2014 के सीजन में उनकी बेहतरीन कप्तानी में कोलकाता को आईपीएल चैंपियन भी बनाया था।

गौतम गंभीर 2022 आईपीएल सीजन में लखनऊ सुपरजाइंट्स के मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे।

4. काइल जेमिसन:

2021 के आईपीएल ऑक्शन में यह न्यूजीलैंड का तेज गेंदबाज को आरसीबी ने 15 करोड़ में खरीदा था। 15 करोड़ों के इस खिलाडी को केवल 9 मैच खेलने का ही मौका मिला था और वह 19.89 के साथ नो ही विकेट ले पाए थे।  उस दौरान उनका इकोनामी रेट 9.61 का ही था।

इस बार आरसीबी ने उसे छोड़ दिया है अब इस बार लगता है कि आईपीएल मेगा ऑक्शन में उनके ऊपर बड़ी बोली लग सकती है।

3. पेट कर्मिस: 

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पेट कर्मिस आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से जाने जाते हैं। पिछले साल आईपीएल 13 के ऑक्शन में इस तेज गेंदबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा था।  हालांकि इस टूर्नामेंट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। उन्होंने 14 मैचों में केवल 12 विकेट लिए थे।

आई पी एल 2021 में सस्पेंड होने से पहले पेट कर्मिस बढ़िया फॉर्म में थे।  उन्होंने गेंद और बल्ले के साथ दोनों में बढ़िया प्रदर्शन किया था। आईपीएल टूर्नामेंट में सस्पेंड होने से पहले सात मैचों में उन्होंने बल्ले से 166 के स्ट्राइक रेट से 93 रन बनाए थे, जबकि गेंदबाजी में 9 विकेट लेने में कामयाब हो गए थे। इस बार आईपीएल ऑक्शन में उनकी बेस प्राइस 2 करोड रुपए की है।

2. युवराज सिंह:

युवराज सिंह को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2015 के सीजन में सबसे महंगा 16 करोड़ की बोली लगाकर उनको खरीदा था। युवराज सीजन में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे, उन्होंने 14 मैच में केवल 248 रन बनाए थे। भले ही आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन आईपीएल के इतिहास में भारतीय खिलाड़ी की लिस्ट में पहले स्थान पर विराजमान है। युवराज ने 10 जून 2019 को सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया था, इस कारणवश इस बार की आईपीएल में वह नजर नहीं आएंगे।

1. क्रिस मॉरिस:

आईपीएल में सबसे महंगे बिके खिलाड़ी में जिन का नाम आता है वह है साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस। 2021 की सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने क्रिस मॉरिस को 16.25 करोड़ में खरीदा था और सबको शॉक कर दिया था। इतने महंगे खरीदारी पर फिर उनकी आलोचना भी हुई थी। टूर्नामेंट के फेस 1 में उनके बढ़िया प्रदर्शन से उन्होंने आलोचकों का मुंह भी बंद कर दिया था।

क्रिस मॉरिस ने 7 मैचों में 14 विकेट गिराए थे, हालांकि फेस 2 के दौरान उनके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली थी। इस बार राजस्थान रॉयल्स ने उनको छोड़ दिया है।  क्रिस मॉरिस भी इसबार आईपीएल ऑक्शन का हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि मॉरिस ने हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *