|

मिस इंडिया रह चुकी बॉलीवुड की मशहूर Actress Meenakshi Seshadri कहाँ और किस हालत में है, जानकर रह जाओगे हैरान !

एक समय बॉलीवुड में Actress Meenakshi Seshadri को सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक माना जाता था। एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती और अदाकारी के दम पर लोगों के जेहन में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। कई सफल फ़िल्में करने के बाद मीनाक्षी ने फ़िल्म इंडस्ट्री को उस समय अलविदा कहा था, जब वह अपने करियर के पीक पर थीं। जिसके बाद वो कही गुम हो गई, जिसकी वजह से आज वो एक गुमनाम जिंदगी जी रही है। आज वो कहाँ है, क्या करती है और कैसी नजर आती है, इस बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। तो चलिए आज की हमारे इस आर्टिकल में हम आपको एक्ट्रेस के आज से रूबरू करवाने वाले हैं। तो बने रहे हमारे साथ इस आर्टिकल के अंत तक।

meenakshi seshadri age - Actress Meenakshi Seshadri
मिस इंडिया रह चुकी बॉलीवुड की मशहूर Actress Meenakshi Seshadri कहाँ और किस हालत में है, जानकर रह जाओगे हैरान !

Actress Meenakshi Seshadri इस फिल्म से हुवी थी रातो रात मशहूर

मीनाक्षी शेषाद्री का जन्म झारखंड की एक तमिलियन फैमिली में 16 नवंबर 1963 को हुआ था। एक्ट्रेस के जन्म के बाद उनका नाम शशिकला शेषाद्री था, पर बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर मीनाक्षी कर लिया। बात की जाए एक्ट्रेस के फिल्मी करियर की तो मीनाक्षी ने महज 17 साल की उम्र में साल 1981 में मिस इंडिया का खिताब जीत लिया। इसी साल मीनाक्षी ने जापान के टोक्यो में आयोजित मिस इंटरनेशनल का ताज अपने नाम किया। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में फ़िल्म पेंटर बाबू से डेब्यू किया था। इस फ़िल्म में ऐक्टर्स के ऑपोज़िट ऐक्टर राजीव गोस्वामी थे। फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं टिक सकी और मीनाक्षी को फेम मिलते-मिलते रह गया। ऐक्टर्स की पेंटर बाबू फ्लॉप होने के बाद उन्होंने ऐक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया था। बाद में निर्देशक सुभाष घई के कहने पर उन्होंने जैकी श्रॉफ के अपोज़िट फ़िल्म हीरो में अभिनय करने के लिए हामी भर दी। हीरो बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल साबित हुई और मीनाक्षी रातों रात स्टार बन गई।

meenakshi seshadri now
meenakshi seshadri now

1985 में सुभाष घई ने ऐक्टर्स को फ़िल्म मेरी जंग में कास्ट किया। जो साल की सबसे हाइअस्ट ग्रोसर फ़िल्म साबित हुई। फ़िल्म में उनके ऑपोजिट अनिल कपूर थे। मीनाक्षी शेषाद्री ने अपने करियर में हीरो, घायल, घातक, दामिनी, शहंशाह, मेरी जंग, स्वाति, डकैत, गंगा, जमुना, सरस्वती जैसी बड़ी और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री को आखिरी बार साल 1996 में रिलीज हुई फ़िल्म स्वामी विवेकानंद में एक छोटे से किरदार में देखा गया था, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरियां बना ली।

मीनाक्षी आज कहाँ है, क्या करती है और कैसी नजर आती है?

बात की जाए एक्ट्रेस के आज की तो आज Actress Meenakshi Seshadri 58 साल की हो चुकी है। उम्र का असर मीनाक्षी के चेहरे पर साफ दिखाई देता है। ऐक्टर्स के चेहरे पर बहुत झुर्रियां आ चुकी है। इसी के साथ उनकी आँखों के नीचे डार्क सर्कल भी दिखाई दे रहे हैं। लेकिन वो 58 साल की एज में भी बहुत फिट नजर आती हैं। साल 1995 में Actress Meenakshi Seshadri ने अमेरिका में रह रहे बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली थी। शादी के बाद वह अमेरिका के टैक्सास में जाकर बस गई।

चेरिश डांस स्कूल के नाम से मीनाक्षी अपना एक डांस स्कूल भी चलाती है, जो उन्होंने साल 2008 में खोला था। इस स्कूल को खोलने के कुछ सालों के अंदर ही ये बहुत मशहूर हो गया। यहाँ सभी एज के लोग डांस सीखने आते है। वही आपको बताते चलें कि कोरोना काल में ऐसी खबर फैली थी कि इनका निधन हो गया है। जैसे ही ऐक्टर्स को इस बात का पता चला, तो उन्होंने तुरंत ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की और अपने फैन्स को इस बात का दिलासा दिया कि वो बिल्कुल सवस्थ है। आज एक्ट्रेस अमेरिका में रहकर फैमिली के साथ अपनी लाइफ इंजॉय कर रही है।

Also Read: 90s की मशहूर अभिनेत्री Divya Bharati को महज़ 19 साल की उम्र में करना पड़ा था इस्लाम कबूल, जाने क्या थी वजह !

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *