Top 151 Anmol Vachan in Hindi | सर्वोत्तम सुविचार अनमोल वचन
अनमोल वचन स्टेटस – Anmol Vachan Status Hindi
51. मन में हमेशा अच्छे भाव रखेंगे तो सामने वाला भी आपसे प्रभावित हुए बिना नही रह पाएगा।

52. बुरी बात को हमेशा याद रखने की बजाए, उसे उसी समय भुला दिया जाए तो जीवन की आधी समस्याएं तो यूँ ही समाप्त हो जाएगी।

53. माना कि सामने वाले में बहुत सारे दोष है लेकिन क्या आपने कभी अपने अंदर झांककर देखा है कि आप क्या कुछ गलत कर रहे हैं।
54. माता पिता जो सीख देते है वह कभी भी आपको धोखा नहीं देंगे बल्कि वही आपके आगे के मार्ग को सुगम बनायेंगे।

55. बहुत लोग तब तक नही समझते हैं जब तक उन्हें किसी अपने से ठोकर ना लग जाए।
56. यह मत सोचिये कि आपके बुरे समय में सब आपके काम आ जाएंगे क्योंकि ऐसे समय में अधिकांश लोग साथ छोड़ ही जाते हैं।

57. अपने जीवन में उसी व्यक्ति को महत्व दे जो आपके साथ सुख दुःख में खड़ा दिखाई दे।

58. जो भी बोले, उसे सोच समझ कर ही बोले क्योंकि एक बार जो शब्द मुहं से निकल जाए, उन्हें वापस नही लिया जा सकता हैं।
59. किसी को माफ ना करके आप खुद को ही दुःख दे रहे हैं क्योंकि इससे वह बात आपको भी परेशान ही करेगी। इससे अच्छा है उसे माफ कर दीजिए और जीवन में आगे बढ़ जाइये।
60. फूल को भी अपनी नियत पता नही होती कि वह आज भगवान के चरणों में चढ़ेगा या किसी की कब्र पर। तो हमेशा अपना काम कीजिए, ईश्वर आपको अपने आप ही उसका फल दे देगा।