|

जब सलमान खान के बयांन पर भड़के थे ह्रितिक रोशन, आखिर सलमान ह्रितिक से क्यों करते है इतनी नफरत..

Salman Khan And Hritik Roshan (सलमान ह्रितिक): बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान हमेशा अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाये रहते हैं। कभी उनकी फ्लॉप फिल्मों का जिक्र होता है तो कभी उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की खुमारी चारों तरफ देखने को मीलती है तो कभी उनकी शादी के सवाल को लेकर सरगर्मियां खाही जाती हैं। सलमान खान यूं तो इंडस्ट्री के उन चुनिंदा सुपर स्टारों में से एक है, जिनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी देखी जाती है। विदेशों में भी भाईजान सलमान खान के चाहने वाले हैं और ये रुतबा सलमान खान ने यूं ही नहीं कायम किया। लगभग 30 साल से ज्यादा शानदार फिल्मी सफर के दौरान सलमान खान ने कड़ी मेहनत भी की है। इस मेहनत का फल आज उनको मिल रहा है। आज सलमान खान बॉलीवुड के उन बेहतरीन सुपरस्टार में से एक है जिनकी फ्लॉप फिल्मों का कलेक्शन भी करीब 250 से 300 करोड़ के आसपास चला जाता है। सलमान खान इंडस्ट्री के उन दिलदार अभिनेताओं में से एक माना जाता है। जो हमेशा से अपने साथी कलाकारों की मदद करते हैं। लेकिन कई बार सलमान खान सक्सेस के नशे में चूर होकर उन स्टार्स की बेचती भी कर देते हैं और ठीक ऐसे ही कुछ बॉलीवुड के माचोमैन कहलाए जाने वाले ऋतिक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुवा। चलिए विस्तार से जानते है क्या हुवा…

जब सलमान खान के बयांन पर भड़के थे ह्रितिक रोशन, आखिर सलमान ह्रितिक से क्यों करते है इतनी नफरत..
जब सलमान खान के बयांन पर भड़के थे ह्रितिक रोशन, आखिर सलमान ह्रितिक से क्यों करते है इतनी नफरत..

आखिर सलमान ह्रितिक से क्यों करते है इतनी नफरत..

अब सलमान खान ने जब ऋतिक रोशन की फ़िल्म की इस कदर बेइज्जती की तो सभी को लगा कि ऋतिक भी इसका जवाब देंगे। लेकिन ऋतिक का जवाब सुनकर हर कोई दंग रह गया। अब यूं तो भाईजान सलमान खान ने हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री को एक परिवार की तरह मानते है। यहाँ सभी लोग एक दूसरे से बिल्कुल मिलजुल कर रहते हैं और भाईचारा के साथ काम भी करते हैं क्योंकि सभी को पता है कि आगे जाकर किसकी जरूरत पड़ जाए और भाईजान सलमान खान इस बात को बखूबी जानते भी है, लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में रितिक रोशन और सलमान खान के रिश्ते कुछ खास मधुर नहीं रहे। हालांकि ऋतिक रोशन ने हमेशा से ही भाईजान सलमान खान की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया। वहीं दूसरी ओर भाईजान सलमान खान सक्सेस के नशे में चूर होकर ऋतिक की हमेशा से बेइज्जती की है और एक बार ऐसा भी समय आया, जब ऋतिक रोशन की फ़िल्म की सलमान खान ने इस कदर बेइज्जती कर दी कि मीडिया में हंगामा छा गया था।

90 के दौर में एक तरफ जहाँ सलमान खान इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे, वहीं दूसरी ओर सन् 2000 के आसपास ऋतिक ने अपना कदम इंडस्ट्री में रखा। लगभग दोनों सुपरस्टार इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में है, क्योंकि ऋतिक रोशन अपनी डांस स्किल, ऐक्शन और रोमांस के लिए काफी ज्यादा मशहूर है। यानी कुल मिलाकर कहें कि ऋतिक रोशन ऑल राउंडर है। वहीं दूसरी ओर भाईजान सलमान खान का भी कोई जवाब नहीं है। लेकिन इन दोनों स्टार्स के बीच में हमेशा से ही मनमुटाव चलता रहा। सलमान खान ने एक बार ऋतिक रोशन की फ़िल्म को लेकर एक ऐसा विवादित बयान दे दिया था। उसके बाद ऋतिक रोशन भी भड़क गए थे और उन्होंने अपना आपा खो दिया था। लेकिन सलमान खान को उन्होंने दो टूक जवाब देने की बजाय उन्होंने ऐसा कुछ कह दिया जिसके बाद ऋतिक रोशन की काफी तारीफ हुई थी।

आखिर सलमान ह्रितिक से क्यों करते है इतनी नफरत..
आखिर सलमान ह्रितिक से क्यों करते है इतनी नफरत..

सलमान खान ने की ह्रितिक की गुज़ारिश फिल्म की बेइज्जती

हम आपकी इस बात की जानकारी देना चाहेंगे कि ऋतिक रोशन ने 2000 में आई फ़िल्म कहो ना प्यार से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा था। पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए ऋतिक रोशन बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े थे और पिता द्वारा निर्देशित उनकी ये फ़िल्म इस कदर हिट हुई थी उस जमाने में ऋतिक रोशन पर हज़ारों लड़कियां फिदा हो गई थी और शादी के प्रपोजल भी आने लगे हैं। ऋतिक का ऐसा स्टार्टअप देखने के बाद सलमान खान भी उसे जलने लग गए थे और इसके बताया जाता है कि सलमान खान उन्हें हमेशा नीचा दिखाने की कोशीश क्या करते थे, लेकिन इन दोनों के बीच में झगड़ा तब शुरू हुआ जब सलमान खान ने ऋतिक रोशन की फ़िल्म गुजारिश पर एक विवादित बयान दे दिया था। उसके बाद ऋतिक रोशन को भी गुस्सा आ गया। अब भले ही भाईजान सलमान खान ने गुजारिश फ़िल्म को लेकर जो बात कही थी वो मजाक में गई थी, लेकिन ऋतिक ने इस पर अपनी नाराजगी ज़ाहिर की थी।

अब ऋतिक रोशन की फ़िल्म गुजारिश सन 2010 में रिलीज हुई थी और एक फंक्शन के दौरान सलमान खान ने इस फ़िल्म को लेकर एक विवादित बयान देते हुए कहा था कि अरे उसमें तो मक्खी उड़ रही थीं, लेकिन कोई मच्छर भी नहीं गया देखने, अरे कोई कुत्ता भी नहीं देखने गया। हालांकि सलमान खान के इस बयान के बाद ऋतिक रोशन ने सलमान खान पर कोई ताना तो नहीं कसा, लेकिन उन्होंने सीधा सा जवाब जरूर दिया था। इस दौरान ऋतिक रोशन कहते हैं कि मैंने हमेशा से सलमान खान को एक अच्छा इंसान माना है, जिसे मैंने देखा और प्रशंसा भी की। लेकिन किसी को भी कभी घमंड नहीं करना चाहिए। किसी ने इस मुकाम पर आने के लिए कितनी मेहनत की है ये कोई नहीं जानता। इसके बावजूद भी कोई किसी के ऊपर मजाक बनाता है, तो वह उस पर शोभा नहीं देता। दूसरी ओर सलमान खान इस बयान के बाद काफी ज्यादा ट्रोल भी हुए।

Also Read: इन बड़े सेलिब्रिटीस को प्रोटेक्ट करने की बॉडीगार्ड्स लेते है करोडो में रकम – जाने सेलेरी ? 

ह्रितिक की बुराई करने में सोहिल खान भी नहीं रहे पीछे

हालांकि सिर्फ सलमान खान ही नहीं बल्कि उनके भाई सोहेल खान ने भी ऋतिक रोशन को नीचा दिखाने की कोशीश की थी। जिक्र करना चाहेंगे? 2016 की जब सोहेल खान के निर्देशन में बनी फ़िल्म फ्रीकी अली रिलीज हुई थी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस फ़िल्म में काम कर रहे थे। फिर सोहेल खान ने फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी से यह सवाल पूछा। ये आपके लिए अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर निकलना और डान्सिंग शो पकड़ना कितना मुश्किल था, लेकिन नवाजुद्दीन सिद्दिकी कुछ बोलते उससे पहले ही सोहेल खान इस बात का जवाब देते हुए कहते हैं कि अगर ऋतिक रोशन 10 साल अपने डांस पर मेहनत कर लेते तब भी वह वह नहीं कर सकता था जो नवाजुद्दीन सिद्दीकी कर सकते हैं। तो इस तरह सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने भी ऋतिक रोशन पर करारा तंज कसा था।

ह्रितिक की बुराई करने में सोहिल खान भी नहीं रहे पीछे
ह्रितिक की बुराई करने में सोहिल खान भी नहीं रहे पीछे

लेकिन ऋतिक रोशन ने इस पर अपना कोई बयान नहीं दिया है। जैसा मर्जी रहा हो, लेकिन ऋतिक रोशन की प्रशंसा हमेशा से ही की जाती है। उनकी बेहतरीन डांस स्किल देखने के बाद हर कोई उनका दीवाना हो जाता है। वहीं दूसरी ओर ऐक्शन में उनका कोई तोड़ नहीं और खूबसूरती की बात ही मत कीजिए क्योंकि ऋतिक रोशन पर आज भी लाखों नहीं बल्कि करोड़ों लड़कियां दीवानी हैं। अब सलमान खान और उनके छोटे भाई सोहेल खान को ऋतिक रोशन से क्या प्रॉब्लम है ये तो इन दोनों अभिनेताओं से बेहतर कोई नहीं जान सकता लेकिन आप हमें बताएं कि ऋतिक रोशन की छवि आपको कैसी लगती है? कमेंट में अपना सुझाव देना बिल्कुल न भूलें। 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *