|

महेता साहब के बाद अब बबिताजी भी छोड़ेगी तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो, शो छोड़ने की यह है बड़ी वजह..

TMKOC Babita News: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो 14 सालो से लोगो का मनोरंजन करता आया है। इस शो के सभी कैरेक्टर लोगो के दिल में घर कर चुके है। ऐसे में शो में से लोगो का पसंदीदा किरदार को शो से चले जाना उनके फेन्स के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। ऐसे ही एक खबर सामने आई है जो की तारक मेहता शो के फेन्स के लिए यह बड़ा सदमा साबित हो सकती है। शो का एक मज़ेदार कैरेक्टर बबिताजी उर्फ़ मुनमुन दत्ता इस शो को छोड़ने वाली है। अभी शैलेश लोढ़ा जो तारक मेहता का किरदार निभा रहे थे, उनके शो छोड़ने की बात लोगो को हज़म नहीं हुई, उतने में एक और खबर सामने आई है की बबिताजी भी इस शो को छोड़ने वाली है। आखिर बबिता जी क्यों छोड़नेवाली है तारक मेहता शो चलिए आपको आगे आर्टिकल में बताते है।

महेता साहब के बाद अब बबिताजी भी छोड़ेगी तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो, शो छोड़ने की यह है बड़ी वजह..
महेता साहब के बाद अब बबिताजी भी छोड़ेगी तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो, शो छोड़ने की यह है बड़ी वजह..

मुनमुन दत्ता के तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ने की यह है वजह..

शैलेश लोढ़ा के तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ने का सदमा अभी लोग बर्दाश्त नहीं कर पाए थे कि शो से जुड़ी एक और बुरी खबर आ गई। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक बबिता जी यानी मुनमुन दत्ता भी ये शो छोड़ने वाली है। इसके पीछे उनके पास एक बहुत बड़ी वजह भी है। शैलेश लोढ़ा तारक मेहता छोड़कर नए शो में एंट्री कर चूके हैं। उनका नया शो ‘वाह भाई वाह’ शेमारू टीवी पर प्रसारित होने वाला है। उसी तरह मुनमुन भी टेलिविजन के सबसे बड़े शो का रुख कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस ओटीटी सीज़न टू के मेकर्स ने मुनमुन दत्ता से कॉन्टैक्ट किया है। मेकर्स इस समय बिग बॉस के लिए कंटेस्टेंट की तलाश कर रहे हैं। मुनमुन एक जाना पहचाना चेहरा हैं। उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। बिग बॉस के जरिए लोग मुनमुन को पहली बार रियल लाइफ में जान पाएंगे। इसलिए मेकर्स चाहते हैं कि मुनमुन ये शो जरूर करें।

मुनमुन दत्ता के तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ने की यह है वजह..
मुनमुन दत्ता के तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ने की यह है वजह..

मुनमुन अपने करियर ऑपर्चुनिटी के लिए छोड़ सकती है तारक मेहता शो..

मुनमुन को लोग बिग बॉस 15 में पहले ही देख चूके हैं। तब वो शो में एक चैलेंजर के तौर पर शामिल हुई थी तो मुनमुन इस शो का एक एक्सपीरियंस भी ले चुकी हैं। मुनमुन पिछले 14 सालों से तारक मेहता शो का हिस्सा है। वैसे तो मुनमुन कई छोटी फिल्मों और सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। लेकिन उन्हें फेम तारक मेहता शो से ही मिला है। बिग बॉस 15 से लौटने के बाद एक इंटरव्यू में मुनमुन ने कहा था की उन्हें भी ये शो बहुत पसंद है। हालांकि अभी तक मेकर्स या मुनमुन की तरफ से शो छोड़ने को लेकर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन क्योंकि बिग बॉस एक बहुत बड़ा शो है और इसमें काम करने के बाद मुनमुन के पास करियर के और रास्ते भी खोल सकते हैं। तो ऐसा हो सकता है कि मुनमुन बिग बॉस के मेकर्स का ऑफर एक्सेप्ट कर लें। अगर ऐसा होता है तो तारक मेहता शो के लिए ये ऐसा झटका होगा जिससे इस शो की नींव हिल जाएगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *