|

Actress Neetu Singh की बेटी दिखती है, अप्सरा जैसी खूबसूरत, अब तक नहीं देखा तो अब देख लीजिये..

Actress Neetu Singh: धर्मवीर और अमर अकबर एंथनी जैसी सुपरहिट फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली चुलबुली एक्ट्रेस नीतू सिंह जिन्होंने अपने हर किरदार को बड़ी खूबसूरती के साथ बड़े पर्दे पर पेश किया। फिर चाहे वो याराना फ़िल्म में कोमल का किरदार हो या फिर अदालत में गीता वर्मा का, तभी तो नीतू सिंह अपने दौर की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है। वैसे दोस्तों आप इनके बारे में तो सब कुछ जानते होंगे, लेकिन आज की हमारी इस आर्टिकल में हम आपको इनकी खूबसूरत बेटी के बारे में बताने वाले हैं जहाँ आप जान लेंगे कि वे कौन हैं, क्या करती है और कैसी दिखती हैं? तो चलिए शुरू करते हैं।

Actress Neetu Singh की बेटी दिखती है, अप्सरा जैसी खूबसूरत, देखे तस्वीर
Actress Neetu Singh की बेटी दिखती है, अप्सरा जैसी खूबसूरत, देखे तस्वीर

क्या आपको पता है बॉलीवुड की मशहूर Actress Neetu Singh का असली नाम

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नीतू सिंह का असली नाम हरनीत कौर हैं। इनका जन्म 8 जुलाई साल 1958 को नई दिल्ली में हुआ था। इन्होंने हिल ग्रेंज हाई स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई कंप्लीट की। बात करे इनकी ऐक्टिंग करियर के बारे में ये तो आपको बता दें कि नीतू सिंह ने महज 6 साल की उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर दी थी, लेकिन इन्हें नासिर हुसैन की फ़िल्म यादों की बारात से सफलता मिली, जिसके बाद इन्होंने कई और बड़ी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा। नीतू सिंह दीवार, धरमवीर, परवरिश और याराना जैसी बेहतरीन फिल्मों में अभिनय करती हुई नजर आईं। हालांकि उन्होंने अपनी शादी के बाद फिल्मी जगत से दूरियां बना ली थी, लेकिन 25 सालों बाद इन्हें इंतियाज अली द्वारा निर्मित की गई लव आजकल में एक कैमियो रोल प्ले करते हुए देखा गया। इसके बाद उन्हें दो दूनी, चार बेशर्म और जब तक है जान में भी अभिनय करते हुए देखा गया है।

बात करें इनकी पर्सनल लाइफ के बारे में तो इन्होने 22 जनवरी साल 1980 दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ घर बसाया था। इस शादी से इन्हें दो बच्चे हुए, जिनमें बेटी का नाम रिद्धिमा कपूर और बेटे का नाम रणबीर कपूर रखा गया। बता दें कि रणबीर कपूर भी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक है। इन्होंने ये जवानी है दीवानी और ए दिल है मुश्किल जैसी बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। लेकिन अफसोस की बात है कि दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने साल 2020 में आखिरी सांस लेते हुए इस दुनिया से अलविदा कह दिया।

क्या आपको पता है नीतू सिंह की खूबसूरत बेटी एक बिज़नेस वूमन है..

अब आखिर में बात करें नीतू सिंह की खूबसूरत बेटी के बारे में तो आपको बता दें कि इनकी बेटी का नाम रिद्धिमा कपूर हैं, जिन्होंने अपने 41 साल की उम्र कंप्लीट कर ली है। रिद्धिमा प्रोफ़ेशन से एक भारतीय फैशन डिज़ाइनर और एक सफल बिज़नेस वूमन है। इन्होंने 25 जनवरी साल 2006 को बिजनेसमैन भरत साहनी के साथ सात फेरे लिए थे। इस शादी से इन्हें एक खूबसूरत बेटी भी है, जिसका नाम समायरा साहनी है। इन दिनों वो अपनी फैमिली के साथ मुंबई में खुशहाल जिंदगी बिता रही है।

क्या आपको पता है नीतू सिंह की खूबसूरत बेटी एक बिज़नेस वूमन है..
क्या आपको पता है Actress Neetu Singh की खूबसूरत बेटी एक बिज़नेस वूमन है..

तो दोस्तों आप एक्ट्रेस नीतू सिंह के बारे में क्या कहना चाहेंगे, आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी और दिलचस्प बातों को सब से पहले जानने के लिए हमारे गूगल न्यूज़ को फॉलो ज़रूर करले, जिससे आनेवाला आर्टिकल आप तक तुरंत पहुंच सके।

Also Read: आलिया भट्ट ने रणबीर से शादी को लेकर बोला सबसे बड़ा जुठ, यह जुठ रणबीर भी नहीं पचा पाएंगे..

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *