|

क्यों सलमान खान और धर्मेंद्र ने सुभाष घई को मारे थे थप्पड़, ऐसा क्या हुवा था, जाने वजह

बॉलिवुड इंडस्ट्री में सुभाष घई का क्या रुतबा है, यह हमे बताने की जरूरत नहीं है। उन्हें इंडस्ट्री का शो मैन भी कहा जाता है। महाराष्ट्र के नागपुर में जन्मे सुभाष घई आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है और उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई सारी बड़ी फिल्मों को बनाकर एक नया इतिहास भी रचा है। कुछ साल पढ़ाई करने के बाद जब उन्हें डिग्री मिली तो डिग्री लेने के बाद सुभाष घई 20, 21 साल की उम्र में पुणे फ़िल्म इंस्टीट्यूट चले गए। वहाँ उन्होंने निर्देशन का काम सीखा। हालांकि शुरुआत में फिल्मों में ऐक्टिंग करने के लिए पुणे इंस्टीट्यूट आये थे। इस दौरान सुभाष घई कई कहानियाँ भी लिखते थे। कई बड़े निर्माता निर्देशक उनकी कहानियों को पसंद भी करते थे। तब उन्हें कहानियों की अच्छी खासी कीमत भी मीलती थी। लेकिन आने वाले समय में सुभाष घई ने इंडस्ट्री पर अपनी वो छाप छोड़ी जो आज भी बरकरार है, सुभाष घई बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक बढ़िया डायरेक्टर, प्रोड्यूसर्स,  राइटर और एक्टर के साथ म्यूसिक डाइरेक्टर के रूप में काफी ज्यादा मज़े हुए कलाकार माने जाते हैं। उन्होंने अपने शानदार फिल्मी सफर के दौरान एक से बढ़कर एक हिट फ़िल्में बनाई, आज भी उनकी फ़िल्म काफी ज्यादा पसंद की जाती है। लेकिन यहाँ हम आपको इस बात से भी रूबरू कराना चाहेंगे, कि सुभाष घई जितना प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, उतने ही वो अपने विवादों को भी लेकर काफी ज्यादा लाइमलाइट में रह चूके हैं, जिसके चलते एक बार धर्मेंद्र और सलमान खान से इन्हे थप्पड़ भी पड़ चुके है। चलिए जानते है क्या थी वजह…

क्यों सलमान खान और धर्मेंद्र ने सुभाष घई को मारे थे थप्पड़, ऐसा क्या हुवा था, जाने वजह
क्यों सलमान खान और धर्मेंद्र ने सुभाष घई को मारे थे थप्पड़, ऐसा क्या हुवा था, जाने वजह

जब हेमा मालिनी को नाराज़ करने पर धर्मेंद्र ने सुभाष घई को मारे थे थप्पड़

सुभाष घई की जब बात आती है तो उनको लेकर कई सारी दिलचस्प कहानियाँ तरोताजा हो जाती हैं और इसी कड़ी में हम आपको साल 1981 में घटी एक ऐसी घटना से रूबरू कराने वाले है जो धर्मेंद्र और हेमा मालिनी से भी जुड़ा रहा है। साल 1981 में सुभाष घई एक फ़िल्म बना रहे थे। फ़िल्म का नाम था क्रोधी और इस फ़िल्म में शशि कपूर, ज़ीनत अमान, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी लीड रोल में थीं। इस फ़िल्म में एक सीन के लिए हेमा मालिनी को बिकिनी पहनना जरूरी था। इसके बारे में सुभाष घई ने हेमा मालिनी को बताया भी था। यह सुनकर हेमा मालिनी ने इस सीन को करने के लिए साफ मना कर दिया था। उस दौरान धर्मेंद्र हेमा मालिनी को बेतहाशा मोहब्बत करते थे, लेकिन सुभाष नहीं माने और उन्होंने हेमा मालिनी से कहा कि यह सिर्फ शो में पुल पर फ़िल्माया जा रहा है। इसके लिए आपको बिकनी पहननी होगी। ऐसे ही बार-बार सुभाष घई ने हेमा को बिकिनी पहनाने पर खूब ज़ोर डाला। कई बार फोर्स करने पर हेमा नाराज हो गई। इसके साथ ही हेमा मालिनी की जगह कोई रिवीलिंग ड्रेस पहनने के लिए राजी हुई। इसके बाद बताया जाता है कि फ़िल्म को शूट किया गया, लेकिन इस बात की खबर जब धर्मेंद्र को पड़ी तो वो आगबबूला हो उठे। फिर क्या था धर्मेंद्र सेट पर जाकर सुभाष घई को मारना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि सुभाष घई को धर्मेंद्र ने कई सारे तमाचे जड़े थे, लेकिन यह पहला ऐसा मौका नहीं था जिसकी वजह से सुभाष काफी लाइमलाइट में थे।  बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान से भी सुभाष घई थप्पड़ खा चुकी है और इस किस्से का उजागर सन 2002 में हुआ था। चलिए जानते है इसके बारे में…

जब हेमा मालिनी को नाराज़ करने पर धर्मेंद्र ने सुभाष घई को मारे थे थप्पड़
जब हेमा मालिनी को नाराज़ करने पर धर्मेंद्र ने सुभाष घई को मारे थे थप्पड़

ऐश्वर्या के बारे में बोलने पर सलमान खान ने सुभाष घई को मारे थे थप्पड़

2002 में एक अखबार को इंटरव्यू देते हुए सलमान खान ने कहा था कि उन्होंने कभी ऐश्वर्या पर हाथ नहीं उठाया। उन्होंने अपनी लाइफ में सिर्फ सुभाष घई पर हाथ उठाया। उन्होंने इस दौरान बताया कि सुभाष घई ने उनके और ऐश्वर्या राय को लेकर एक पार्टी में कुछ कहा था। जिससे सलमान खान भड़क गए थे और उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था, जिसके बाद नशे में सुभाष घई ने उन्हें चप्पल फेंककर मारने की कोशीश की थी और प्लेट तक तोड़ डाला था। सलमान खान ने उस दौरान ये भी कहा था कि उनके लिए बहुत शर्मनाक बात थी। बाद में सलमान ने उनके घर जाकर माफी भी मांगी थी। हालांकि सुभाष घई बतौर डायरेक्टर अपने करियर में कई चीजों की वजह से काफी ज्यादा चर्चाओं में रह चुकी हैं। कई बार विवादों में भी फंसे सुभाष घई जीतने शानदार एक्टर हैं, उतने हो पॉपुलर भी रहे।  

ऐश्वर्या के बारे में बोलने पर सलमान खान ने सुभाष घई को मारे थे थप्पड़
ऐश्वर्या के बारे में बोलने पर सलमान खान ने सुभाष घई को मारे थे थप्पड़

Also Read: आखिर अमिताभ बच्चन की जुम्मा चुम्मा गर्ल ने इस फिल्म के बाद बॉलीवुड से नाता क्यों तोड़ दिया, जाने वजह..

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *