Top 201 Best Thought In Hindi | आज का थॉट ऑफ़ द डे हिंदी में
Thought in Hindi shayari
111. आप चाहे रुक जाए या चलते रहे या दौड़ लगाइए लेकिन समय आपके लिए कभी नही रुकेगा और वह अपनी गति से चलता ही जाएगा।
112. परिवर्तन संसार का नियम होता है और जितनी जल्दी आप यह बात समझ जाएंगे, उतना ही आपके लिए उत्तम रहेगा।

113. जो लोग अच्छे होने का दिखावा करते हैं, उनसे बेहतर तो बुरे लोग ही होते हैं।
114. अपने आप को सही सिद्ध करने के लिए गलत काम करेगे तो सही होते हुए भी गलत ही कहलायेंगे।
115. जैसे है वैसे ही बने रहने की आदत डाले। किसी के लिए खुद को बदलना चाहेंगे तो अवश्य ही खुद को ही खो बैठेंगे।

116. अपना वह होता है जो आपको उसी रूप में स्वीकार करे जैसे आप है, ना कि आपको अपने अनुसार ढालने का प्रयास करे।
117. अपनों की महत्ता को कभी भी कम आंकने की गलती ना करे क्योंकि क्या पता कौन कब काम आ जाए।
118. अपनों से छोटे व्यक्ति के साथ आप जैसा व्यवहार करते हैं, वही आपके व्यक्तित्व को दर्शाता है।
119. यदि चीज़े आज आपके पक्ष में नही हैं तो इसका अर्थ यह नही कि वे हमेशा ऐसे ही रहने वाली हैं।
120. चाहे कुछ भी हो जाए लेकिन अपने अंदर जोश व जुनून को कम ना होने दे।

Thought in hindi for students
121. यदि कोई चुप है तो इसका अर्थ यह नही कि वह हार चुका है, क्या पता वह एक पंक्ति में ही सभी की बोलती बंद कर दे।
122. यदि आप बदले की भावना में जियेंगे तो कुछ नही कर पाएंगे।
123. सुबह की शुरुआत एक अच्छे विचार से की जाए तो यह आपका पूरा दिन अच्छा बना देती है।

124. हर रात यह अवश्य सोचे कि आज के दिन आपने क्या बेहतर किया है और अगले दिन आप क्या करने वाले है।

125. मन में कोई बात है तो उसे कह डाले, बजाए कि उसे मन में रख कर अंदर ही अंदर घुटते चले जाए।
126. अपनी मेहनत की कमाई रोटी को खाने का मजा ही कुछ अद्भुत होता है।

127. आपके सपने ही आपके भविष्य को एक नयी उड़ान दे पाने में सक्षम होते हैं।

128. आप जैसा जैसा सोचते चले जाते हैं, आपका मन भी वैसा वैसा ही बनते चला जाता है।

129. अंत में ना आपका पैसा आपके काम आएगा और ना आपका पद, केवल और केवल आपका चरित्र ही आपके काम आएगा।
130. आप मेहनत तो करे, ईश्वर आपको वह सब कुछ देगा जिसके आप अधिकारी है।
