|

क्या समांथा लोकहुड ने सलमान खान की गर्लफ्रेंड होने का ऑफिशली अनाउंस कर दिया, समांथा ने शेयर की तस्वीर..

जिस ऑफिसियल तस्वीर का लोग इंतज़ार कर रहे थे। आखिरकार वो सामने आ गईं है। पिछले कई दिनों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि हॉलीवुड एक्ट्रेस समांथा लॉकवुड और सलमान खान के बीच जरूर कुछ पक रहा है। समांथा पिछले दिनों पहली बार सलमान की बर्थडे पार्टी में नजर आई थीं। इसके बाद ही इस बात की चर्चा होने लगी थी कि सलमान और समांथा के बीच कुछ तो हैं। इसके बाद पिछले दिनों समांथा सलमान खान के घर पहुंची थीं और उनके घरवालों से मुलाकात भी की। समांथा ने सलीम खान के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की और फिर उसे डिलीट भी कर दिया। शायद वो नहीं चाहती थी कि उनके रिश्ते का खुलासा इतनी जल्दी हो जाए। लेकिन कुछ देर पहले ही समांथा ने सलमान खान के साथ अपनी ये तस्वीर शेयर कर पूरे बॉलीवुड में हंगामा मचा दिया।

क्या समांथा लोकहुड ने सलमान खान की गर्लफ्रेंड होने का ऑफिशली अनाउंस कर दिया, समांथा ने शेयर की तस्वीर..
क्या समांथा लोकहुड ने सलमान खान की गर्लफ्रेंड होने का ऑफिशली अनाउंस कर दिया, समांथा ने शेयर की तस्वीर..

सलमान खान ने खुद कहा था की वह अब सिंगल नहीं है..

तस्वीर में दोनों के बीच की करीबियां बता रही है कि कुछ तो है जो दोनों के बीच बहुत खास हो रहा है। समांथा अपने इंटरव्यूज़ में सलमान खान को नेक दिल बता चुकी हैं। इन दिनों उनके मुंबई में खूब चक्कर लग रहे हैं। कहा ये जा रहा है कि समांथा बॉलीवुड में अपने लिए कोई प्रोजेक्ट ढूँढ रही हैं और उसमें सलमान खान उनकी मदद कर रहे हैं। सलमान ने पिछले दिनों ही बिग बॉस के मंच पर खुद कहा था कि अब वो सिंगल नहीं है। ये बात समांथा से मुलाकात के बाद की है। तो क्या वाकई समांथा और सलमान के बीच रोमांस शुरू हो गया है? हालांकि इस तस्वीर में सलमान और समांथा की करीबियां बहुत कुछ कह रही है। आपको क्या लगता है अपनी राय हमें कमेंट में दीजिए और ज्यादा ऐसी अपडेट्स के पाने के लिए हमारे फसेबूक पेज को भी फॉलो ज़रूर करले।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *