|

RRR Movie Collection First Day: 223 करोड़ की कमाई कर तोडा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड..

RRR Movie Collection First Day: RRR को लेकर इस वक्त एक ऐसी खबर आ रही है जिसे सुनकर हर शख्स चौंक गया है। अब से कुछ देर पहले RRR movie collection first day के कलेक्शन का खुलासा किया गया, जिसे देखकर लोगों की आंखें फटी रह गईं। ट्रिपल आर ने पहले दिन ₹223 करोड़ की कमाई कर डाली है। जी हाँ, पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री की फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए। ट्रिपल आर भारत की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन चुकी है। चलिए जानते है RRR ने पहले दिन कहा-कहा कमाई की..

RRR Movie Collection First Day 223 करोड़ की कमाई कर तोडा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड..
RRR Movie Collection First Day 223 करोड़ की कमाई कर तोडा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड..

RRR Movie Collection First Day: फ़िल्म क्रिटिक तरण आदर्श के अनुसार 223 करोड़ की कमाई कर तोडा बाहुबली का रिकॉर्ड

फ़िल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक ट्रिपल आर ने पहले दिन आंध्र प्रदेश से 75 करोड़, हैदराबाद से 27,50 करोड़, कर्नाटक से 14,50 करोड़, तमिलनाडु से 10 करोड़, केरला से 4 करोड़, नॉर्थ इंडिया से ₹25 करोड़ का कलेक्शन किया है। फ़िल्म में सिर्फ भारत से ही। ₹156 करोड़ कमाए हैं। वहीं यूएस से भी फ़िल्म ने पहले दिन ₹42 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके अलावा दूसरे देशों से भी पहले दिन की कमाई ₹25 करोड़ हुई है। ये सारी कमाई मिलाकर ₹223 करोड़ बैठती है। अब तक पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बाहुबली टू थी, जिसने पहले दिन ₹121 करोड़ कमाए थे। लेकिन एस एस राजमौली की फ़िल्म ट्रिपल आर ने अपनी फ़िल्म बाहुबली टू का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

हालांकि कई फ़िल्म क्रिटिक्स ने इस फ़िल्म को थोड़ा कमजोर भी कहा है। लेकिन लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा। वो दबाकर इस फ़िल्म को देखने के लिए जा रहे हैं। पहले इस बात की उम्मीद की जा रही थी कि ये फ़िल्म पहले दिन सिर्फ 50 से ₹60 करोड़ ही कमा पाएगी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह तक कह दिया गया कि आरआरआर 10 से 20 करोड़ के बीच ही रह जाएगी, लेकिन अब जो आंकड़े आए हैं उसने खुद राजमौली को भी हैरत में डाल दिया है। अगर फ़िल्म की कमाई ऐसे ही चलती रही तो ये 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी देखते ही देखते पार कर लेगी। हालांकि यह बॉलीवुड के लिए बड़ी खतरे की घंटी है। क्योंकि इन दिनों हिंदी फिल्मों का हाल जो हो रहा है। वो किसी से छिपा नहीं उनकी ज्यादातर फ़िल्में फ्लॉप हो रही है और वही साउथ की फ़िल्में बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स बना रही है।

Also Read: 200 करोड़ की कमाई वाली The Kashmir Files पर आखिर Tiger Shroff ने तोड़ी अपनी चुप्पी..

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *