इंट्रोवर्ट का हिंदी | Introvert Meaning In Hindi With Example

इंट्रोवर्ट का हिंदी Introvert Meaning In Hindi With Example

Introvert Meaning in hindi | (Introvert का हिंदी में मतलब)

What is Introvert in hindi? Introvert meaning in Hindi- (Introvert क्या होता है? Introvert किसे कहते हैं) Introvert वो इंसान होता है जो अपनी निजी जिंदगी में ही सीमित रहता है और सामाजिक गतिविधियों में हस्तक्षेप नहीं करता। Introvert शब्द एक संज्ञा (Noun) है और इसकी “बहुवचन संज्ञा (Plural Noun) – Introverts होती है।

Introvert को हिंदी में “अंतर्मुखी व्यक्ति” कहा जाता है। अंतर्मुखी (ऐसा व्यक्ति जो शांत स्वभाव का हो, जिसका व्यक्तित्व स्वयं में ही व्यस्त रहना हो, जो अपने विचार किसी दूसरों से कम सांझा करता हो या फिर सामाजिक संपर्कों से जो व्यक्ति दूरी रखता हो आदि) उसे Introvert कहा जाता है। Introvert के हिंदी में और भी तमाम अर्थ होते हैं। 

जैसे- अंदर को मोड़ना, अंत:सारी और अंतर्वत आदि।

Introvert Meaning in hindi  (Introvert का हिंदी में मतलब)
Introvert Meaning in hindi (Introvert का हिंदी में मतलब)

Synonyms of Introvert (Introvert के प्रयायवाची)

आईए दोस्तों जानते हैं Introvert के प्रयवाची शब्द क्या होते हैं?

Introvert – (सुरक्षित, एकांत, अंतर्विरोध, विचारशीलता, विनीत इत्यादि)

Antonyms of Introvert in Hindi (Introvert के विलोम शब्द हिन्दी में)

Introvert ( अंतर्मुखी व्यक्ति)- बातूनी, मिलनसार, निवर्तमान, अरमपसंद, सामाजिक व्यक्ति, चंचल आदि।

Some sentences related to Introvert in Hindi (Introvert से संबंधित कुछ वाक्य) – 

दोस्तों Introvart का मतलब अगर कुछ वाक्यों के माध्यम से समझा जाए तो कुछ इस प्रकार के होंगे –

1. मुझे किसी से भी अधिक बात करना नहीं पसंद, कृप्या आप मुझसे कम बात करें।

(इस प्रकार के व्यक्ति कम बोलना अधिक पसंद करते हैं. ये लोग भीड़ में भी अकेला ही महसूस करते हैं) 

2. मुझे अकेला रहना बहुत पसंद है,  कृप्या आप लोग मुझे अकेला छोड़ दें। (इस प्रकार का स्वभाव रखने वाले व्यक्ति को एकांत वातावरण ज्यादा पसंद होता है)

3. मैं ये काम कर सकता हूं लेकिन मुझे बीच-बीच में कुछ समय का ब्रेक चाहिए। (जो लोग कोई भी कार्य करते समय कम- कम समय में ब्रेक लेते हैं वो भी Introvert स्वभाव के होते हैं। ये लोग कोई भी कार्य बेहद फ़ोकस के साथ करते हैं।)

4. मैं अकेले खुशी से कितनी भी दूर का सफ़र तय कर सकता हूं। (अधिकतर अकेले सफ़र तय करने वाले लोगों का स्वाभाव भी Introvert  ही होता है। इस लोगों को ज्यादातर अकेले ही घूमना पसंद होता है।)

5. मैं अकेला ही अपने जीवन में खुश हूं। (जो लोग अक्सर भीड़ में या फैमिली के साथ बैठकर भी अपने में मगन रहते है, वो भी Introvert ही कहलाते हैं।)

6. मुझे ज़्यादा शोर पसंद नहीं, मुझे शांति में ही आनंद आता। (इस प्रकार का व्यक्तिव रखने वाले लोगों को अधिक शोरगुल भरा माहौल पसंद नहीं होता, ये लोग एकांत और अकेला रहना अधिक पसंद करते हैं)

7. तुम लोग इस मार्केट में कैसे जा सकते हो, मुझे यहां बहुत अजीब लग रहा है। 

दोस्तों यूं तो आपने भी देखा होगा, हमारे इर्द-गिर्द तमाम लोग ऐसे Introvert मिजाज़ के होते है. आपने अक्सर ऐसे लोगों को अपनी दुनियां में ही मगन रहते देखा होगा। इन लोगों को अकेले रहना, एकांत और शांति भरा वातावरण अधिक पसंद होता है। ये लोग बाहरी संसार की गतिविधियों से अधिकतर दूरी ही बनाकर रखते हैं। ऐसा करना इनके स्वभाव में ही सम्मीलित होता है।

Introvert से संबंधित दिलचस्प वाक्य – Introvert Meaning In Hindi

1. ऐसा माना जाता है की एक Introvert स्वभाव का व्यक्ति Deep Thinker होता है। यह किसी भी बात को बेहद गहराई से सोचने और समझने की शक्ति रखता है।

2. Introvert व्यक्ति किसी भी कार्य को करने से पहले उस कार्य के बारे में पूरी तफसील से जानकारी लेते हैं। ये कार्य से जुड़े तथ्य, रिस्क और मुनाफे को पहले ही कैलकुलेट कर लेते हैं।

3. Introvert स्वभाव वाले व्यक्ति बेहद शर्मीले मिजाज़ के होते हैं। ये लोग किसी भी बात का जल्दी से जवाब नहीं देते और न ही कोई रिएक्ट करते।

4. एक रिसर्च के माध्यम से Introvert लोगों को अकेले रहना, अकेले सोना, अकेले घूमना, अकेले खाना, अकेले काम करना आदि ही पसंद होता है। इन लोगों की अपनी एक अलग ही दुनियां होती है।

5. सायलॉगइस्ट के अनुसार Introvert लोगों को सामाजिक गतिविधियों से अधिक मतलब नहीं रहता है। ये लोग दूसरों की लाईफ में ज्यादा दिलचस्पी रखना पसंद नहीं करते। केवल काम और ज़रूरी बातों को ही ज्यादा महत्व देते हैं। ये लोग जल्दी से किसी के साथ बात नहीं करते और अगर कोई गंभीर बात इनसे शेयर की जाए तो ये लंबे समय तक बैठ कर सुन सकते हैं और गहराई से विचार कर सकते हैं।

6. अगर बात करें ऑस्ट्रेलियन मनोवैज्ञानिकों के अनुसार इंट्रोवर्ट लोग बहुत ज़्यादा खुश (Exitment) और परेशान (Nervous) स्थिति भी बना देते हैं। जिसकी वजह से ये लोग जीवन में किसी भी स्थिति में बेहद स्लो रिएक्ट करते हैं।

Advantages of Introvert in Hindi (Introvert होने के फ़ायदे)-

दोस्तों Introvert होना कोई बुरी बात नहीं है। यह एक प्राकृतिक स्वभाव है।  दोस्तों introvert होने के बहुत से फ़ायदे भी हैं। 

तो आइए दोस्तों जानते हैं Introvert होने के फ़ायदे क्या हैं।

1. Introvert स्वभाव के लोग किसी भी बात को बहुत ध्यान पूर्वक सुनते व समझते हैं।

2. ये लोग हर छोटी-छोटी बातों पर जल्दी से अपनी प्रतिक्रिया नहीं देते। 

3. यह व्यक्तिव रखने वाले लोग रिश्तों बेहद संजोकर रखते है। किसी भी रिश्ते का संतुलन जल्दी से बिगड़ने नहीं देते।

4. ये लोग अपने मन के भाव जल्दी से ज़ाहिर नहीं करते, इनकी ख़ामोशी में भी इनका भाव झलकता है।

5. इनकी शांत रहने की आदत अक्सर सकारात्मक ही प्रमाण देती है।

6. Introvert स्वभाव के लोग अधिक वक्त खुद के साथ बिताना पसंद करते है। जो बेहद अच्छी बात है। ऐसा करने से लोग अपने जीवन में उचित निर्णय ले सकते हैं और अपनी मंज़िल भी हासिल कर सकते हैं।

7. Introvert लोग का माइंड बेहद शातिर और ओपन होता है। ये हर बात को बेहद गहराई से सोचने व विचारने की क्षमता रखते हैं।

8. Introvert स्वभाव के लोग हर काम अपनी मर्ज़ी का करते हैं और ये किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में बारीकी के विचार करते हैं।

9. Introvert लोग समय की बहुत परवाह करते हैं।ये लोग टाइम को बेहद कीमती समझते हैं और व्यर्थ के कामों में समय बरबाद भी नहीं करते हैं और अपने समय को सही कामों में इस्तेमाल करते हैं। 

10. Introvert लोग किसी भी कार्य को पूरी लगन और मेहनत से करते हैं।

दोस्तों Introvert लोगों के इसी प्रकार के और भी तमाम फ़ायदे होते हैं। जो Introvert मिजाज़ के लोगों के जीवन में सकारात्मक प्रभावित होते हैं और इन लोगों को अलग बनाते हैं।

तो दोस्तों हमने इस लेख के माध्यम से What is Introvert in hindi? Introvert meaning in Hindi, Synonyms of Introvert in Hindi, Antonyms of Introvert in Hindi, Advantages of Introvert in Hindi जैसे तमाम सवालों के बारे भी जाना। उम्मीद करते हैं ये लेख आपको पसंद आया होगा।

यह भी पढ़े: इनिशिएटेड का मतलब | Initiated Meaning In Hindi With Examples

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *