स्टार प्लस का दमदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों धमाल पर धमाल मचा रहा है। लगातार आ रहे ट्विस्ट और टर्न्स ने लोगों की एक्साइटमेंट को भी सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
अक्षरा सावन मिलनी की तैयारियां करती है और अभिमन्यु के आने का इंतेजार करती है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
अकेले में आंसू बहाएगी अक्षरा: सावन मिलनी के लिए अक्षरा के ससुराल वाले गोयनका हाउस पहुंचते हैं। उन्हें वहां देख अभरा का चेहरा भी खुशी से खिल उठता है, लेकिन..
अभिमन्यु को वहां न देखकर उसका दिल टूट जाता है। इसी बीच कायरव अभिमन्यु के बारे में पूछने लगता है, जिसपर एजी टोक देते हैं कि जब अक्षरा यहां है तो वो भी आ जाएगा।
कायरव और आरोही का बढ़ेगा शक: कायरव, अक्षरा की रोने की आवाज सुनकर उसका पीछा करता है, लेकिन वहां उसे अपनी छोटी बहन नहीं दिखती।
वहीं आरोही की नजर अक्षरा पर पड़ती है, जिसे देखकर वह सोच में पड़ जाती है। वह कायरव से भी कहती है कि अक्षरा अजीब व्यवहार कर रही है।
इसी बीच बड़े भाई की नजर अक्षरा की रोनी सूरत पर पड़ती है। वह अभिमन्यु को मैसेज करके उसे आने के लिए कहता है। लेकिन अभिमन्यु मैसेज इग्नोर कर देता है।
अक्षरा के साथ बुरा बर्ताव करेगा अभिमन्यु: सावन मिलनी के बीच एक गेम शुरू होता है, जिसमें मेल को अपनी पार्टनर की साइज की चूड़ी निकालकर पहनानी होती है।
गेम के बीच अभिमन्यु उसे चूड़ी पहना तो देता है, लेकिन उसके हाथ में कांच चुभ जाता है। इसे छुपाकर अक्षरा सीधा किचन की ओर भागती है, लेकिन अभिमन्यु वहां भी उसके पीछे-पीछे पहुंच जाता है।
बरखा की वजह से आयी बड़ी मुसीबत, किंजल का हुवा मिस कैरेज ! वनराज चिल्लायेगा बरखा पर !