तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो अब देश का सबसे पसंदीदा शो बन चूका है। जी हां 2022 की Trp पे कपिल शर्मा शो को पछाडके यह यह शो नंबर 1 पर पहुंच चूका है।
आज हम बात कर रहे है, तारक मेहता शो का ऐसा केरेक्टर जो सबके दिल में घर बसा कर बैठ गया है। वो है दया बेन का किरदार,
2017 में दयाबेन उर्फ़ दिशा वाकाणी ने मेटरनिटी लीव ली थी। उसके बाद वह शो में कमबैक नहीं कर पाई है। इस शो में कई कलाकार जुड़े तो कई शो को अलविदा कर चुके है।
लेकिन दया बेन के यह किरदार सबको इतना पसंद है की सभी उन्ही की वापसी का इंतज़ार कर रहे है। लेकिन क्या आपको पता है..
की दया बेन की जगह कोई और लेनेवाला था। चलिए जानते है, दया बेन का दमदार किरदार निभाने के लिए किसे पसंद किया गया था।
खबरों की माने तो दया बेन को वापस लाने की पूरी कोशिश की गई, पर मेकर्स की हर कोशिश नाकाम रही। ऐसे में मेकर्स ने सोचा दया बेन की जगह किसी और अभिनेत्री को मौका दिया जाये।
और इसके लिए दिव्यांका त्रिपाठी को इस रोल के लिए पसंद किया गया था। मेकर्स ने उनको अप्रोच किया लेकिन दिव्यांका को पुराना किरदार निभाने में कोई रूचि नहीं दिखी।
दिव्यांका को नया और फ्रेश किरदार निभाने में इंट्रस्ट था। इसीलिए दिव्यांका ने तारक मेहता के मेकर्स को दयाबेन के रोल के लिए साफ़ इंकार कर दिया।
दरहसल, तारक मेहता शो के मेकर्स यही चाहते है की दया बेन के रोल के लिए दिशा वाकाणी जल्द ही शो में वापसी करले और मेकर्स बार-बार उनको अप्रोच भी कर रहे है।
लेकिन अगर दया बेन फिर भी नहीं आती तो मेकर्स को नई दया बेन के रोल के लिए किसीना किसी एक्ट्रेस के साथ आगे बढ़ना ही होगा।