करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण की शुरुआत हो चुकी है। हर सीजन की तरह शो के इस सीजन को भी काफी पसंद किया जा रहा है।
इसके अब तक पांच एपिसोड आ चुके हैं और सभी को अब तक काफी पसंद किया गया है। इसके छठे एपिसोड में एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस सोनम कपूर के साथ पहुंचेंगे।
मलाइका के बारे में की बात
शो में सोनम के साथ पहुंचे अर्जुन कपूर गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के बारे में बात करते नजर आएंगे। शो में करण अर्जुन से पूछते हैं कि
उन्होंने फोन में मलाइका का नंबर किस नाम से सेव किया है? इसका जवाब देते हुए अर्जुन कहते हैं, 'मुझे उनका नाम बहुत पसंद है, मलाइका।
'मुझे उनका नाम बहुत पसंद है, मलाइका।' यानी अर्जुन ने मलाइका का फोन नंबर उनके नाम से यानी मलाइका नाम से ही सेव किया है।
प्रेग्नेंट सोनम कपूर भी आईं नजर
शो में अर्जुन के साथ उनकी बहन सोनम कपूर भी नजर आएंगी, जो कि प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं।
पिछले कई वर्षों से कर रहे हैं डेट अर्जुन और मलाइका पिछले कई वर्षों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर अपने रिश्ते को लेक खबरों में बने रहते हैं।
दोनों का रिश्ता उम्र के फासले के कारण भी चर्चा में रहता है। मालूम हो कि मलाइका उम्र में अर्जुन से करीब 12 साल बड़ी हैं,
जिसके चलते दोनों सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होते हैं। हालांकि उनका कहना है कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
कॉफी विथ करन के चेट शो में रणवीर सिंह के न्यूड फोटो शूट पर आमिर खान ने किया कमेंट !