बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी थी कि वो प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनका बेबी आने वाला है।
आलिया के इस पोस्ट के बाद से फैंस लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें थैंक्यू कहा।
इसके साथ ही आलिया ने उन खबरों का भी खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि रणबीर उन्हें लेने लंदन जाएंगे।
एक न्यूज पोर्टल ने दावा किया रणबीर कपूर लंदन में शूटिंग कर रही आलिया को लेने जाएंगे और वो मिड जुलाई तक भारत लौट आएंगी। इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई।
एक्ट्रेस ने इसमें लिखा, 'इस बीच हम अभी भी कुछ लोगों के दिमाग में रहते हैं। हम अभी भी किसी पितृसत्तात्मक दुनिया में रहते हैं।
अभी कोई देर नहीं हुई है! किसी को किसी को पिक करने की जरूरत नहीं है, मैं एक महिला हूं पार्सल नहीं! मुझे आराम करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है,
लेकिन यह जानकर अच्छा लगा कि आपके पास डॉक्टर का सर्टिफिकेशन होगा। यह 2022 है। क्या हम पुरानी सोच से बाहर निकल सकते हैं? अब अगर आप मुझे समय देंगे तो...मेरा शॉट तैयार है।'
इससे पहले आलिया ने अपनी और रणबीर की एक अनदेखी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस को धन्यवाद कहा था। इसमें उन्होंने लिखा था,
'मुझे मिल रहे सभी प्यार से अभिभूत हूं। सभी के संदेशों और शुभकामनाओं को पढ़ने की कोशिश की है और मैं केवल इतना कहना चाहती हूं..
कि अपने प्यार और आशीर्वाद के साथ हमारे जीवन में इतने बड़े पल का जश्न मनाना वाकई बहुत खास लगता है। आप सभी को धन्यवाद।'
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटी हुई मुस्कुरा रही हैं जबकि रणबीर उनके पास बैठे हैं। दोनों स्क्रीन पर सोनोग्राफी होते हुए देख रहे हैं।
अवार्ड में सलमान खान की इस हरकत से भड़के फेन्स, सोशल मिडिया पे वीडियो हो रहा जम के वायरल !